रायबरेली में बर्थडे पार्टी के नाम पर युवकों का हुड़दंग, स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर सड़क पर निकले दबंग

रायबरेली में बर्थडे पार्टी के नाम पर युवकों का हुड़दंग, स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर सड़क पर निकले दबंग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-जिले में बर्थडे पार्टी के नाम पर कुछ युवकों की खतरनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक स्कॉर्पियो गाड़ी की छत पर बैठकर सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक जन्मदिन की पार्टी मनाने के नाम पर इस तरह सड़क पर हुड़दंग करते हुए निकले।
इस दौरान गदागंज मार्ग पर युवकों ने यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं। चलती स्कॉर्पियो की छत पर सवार होकर युवकों ने बाकायदा वीडियो भी बनवाया। युवकों की इस लापरवाही से सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी। जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।
वायरल वीडियो भदोखर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की यातायात व्यवस्था और ऐसे हुड़दंगियों पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस इन युवकों की पहचान करती है या नहीं और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।