रायबरेली: विद्यालय के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब अलीनगर असकरनपुर गांव में एक विद्यालय के पास अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान मनोज गौतम के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि मनोज गौतम की मौत कच्ची शराब पीने के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल बड़ा सवाल यह है कि मनोज गौतम की मौत किन परिस्थितियों में हुई? पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।
वही ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा आगे की जांच पड़ताल की जा रही है

rexpress 