रायबरेली: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत परसदेपुर कस्बे के वार्ड नंबर 9 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना मिलते ही डीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

rexpress 