रायबरेली-घरेलू विवाद में युवक ने अपने पिता एवं भाई को मारपीट कर किया घायल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र की थुलेड़ी चौकी अंतर्गत पहनासा गांव में सोमवार की शाम घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपने पिता व भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों के द्वारा घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि घायल रामप्रसाद पुत्र हिरई उम्र 60 वर्ष निवासी पहनासा एवं उनके छोटे बेटे शिवा उम्र 18 वर्ष को रामप्रसाद के बड़े बेटे ने घरेलू विवाद के चलते मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में रामप्रसाद अपने पुत्र शिवा के साथ स्थानीय थाने शिकायत करने पहुंचा। जहां मौजूद पुलिसकर्मियों के द्वारा घायल अवस्था में उनका इलाज व मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में कराया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

rexpress 