रायबरेली में आज बंद रहेंगे निजी नर्सिंग होम और क्लीनिक, डॉ. अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में IMA का ऐलान

रायबरेली में आज बंद रहेंगे निजी नर्सिंग होम और क्लीनिक, डॉ. अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में IMA का ऐलान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में शाश्वत नर्सिंग होम प्रकरण को लेकर चिकित्सकों और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के जिला अध्यक्ष डॉ. संजीव जायसवाल ने घोषणा की है कि आज जिले के निजी नर्सिंग होम और क्लीनिक बंद रहेंगे। यह फैसला डॉ. अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में लिया गया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शहर स्थित शाश्वत नर्सिंग होम में 10 वर्षीय बालिका का टॉन्सिल का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बालिका के परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दो डॉक्टरों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बुधवार को आरोपी डॉ. अमित सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
डॉ. अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में IMA ने इसे चिकित्सकों के साथ अन्याय बताते हुए आज निजी नर्सिंग होम और क्लीनिक बंद रखने का निर्णय लिया है। IMA का कहना है कि चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई निष्पक्ष जांच के बाद ही होनी चाहिए, जबकि मृतक बालिका के परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।