यूपी आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ के रायबरेली जिला युवा अध्यक्ष बने योगेश कुमार त्रिवेदी

यूपी आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ के रायबरेली जिला युवा अध्यक्ष बने योगेश कुमार त्रिवेदी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली - उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ ने संगठन का विस्तार करते हुए योगेश कुमार त्रिवेदी को रायबरेली जिला युवा अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की है। संगठन ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वह संगठन की विचारधारा, अनुशासन तथा आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने योगेश कुमार त्रिवेदी को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा शुभचिंतकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ ने जानकारी देते हुए कहा कि एकता, संघर्ष,सम्मान के मूल मंत्र पर कार्यरत उत्तर प्रदेश कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के लिए संगठन निरंतर संघर्षरत रहेगा तथा नई टीम के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।