रायबरेली: ग्राम पंचायत सहायक की नियुक्ति पर उठे सवाल, सचिव संजय साहू पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

रायबरेली: ग्राम पंचायत सहायक की नियुक्ति पर उठे सवाल, सचिव संजय साहू पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली के डलमऊ विकासखंड अंतर्गत आदिलाबाद ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सहायक की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने ग्राम सचिव संजय साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर की, लेकिन हर बार बिना निष्पक्ष जांच के गलत आख्या (रिपोर्ट) लगाकर शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। आरोप है कि शिकायतों में उठाए गए बिंदुओं की सही तरीके से जांच नहीं की गई।
पीड़ित पक्ष का दावा है कि ग्राम पंचायत सहायक की नियुक्ति में नियमों की अनदेखी हुई है और शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने, आईजीआरएस पर लगाई गई आख्या की समीक्षा कराने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक ग्राम सचिव संजय साहू या संबंधित विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। मामले की सत्यता की पुष्टि संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही हो सकेगी।