रायबरेली: पुत्र से नाराज होकर घर से निकली बुजुर्ग महिला लापता, परिजनों ने की तलाश में मदद की अपील
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र के भगौतीपुर उर्फ जहनामऊ गांव निवासी करुणा शंकर पुत्र राम प्रसाद ने बताया कि उनकी माता गंगादेई पत्नी राम प्रसाद कल से घर से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह अपने पुत्र विनीत से नाराज होकर बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गईं। परिवार ने आसपास के क्षेत्रों और सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, साथ ही रिश्तेदारों के यहां भी जानकारी की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को गंगादेई कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।
संपर्क नंबर:
???? 9151238386
???? 7233055341
???? 8318610201

rexpress 