TET परीक्षा के बाद रायबरेली शहर में भीषण जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) समाप्त होने के बाद शनिवार को रायबरेली शहर में भीषण जाम की स्थिति बन गई। परीक्षा केंद्रों से एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और वाहनों के निकलने से शहर की प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया।
अस्पताल चौराहा समेत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। चार पहिया और दोपहिया वाहन रेंगते नजर आए, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण आसपास के दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ।
स्थिति को सामान्य करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और शहर कोतवाली पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिसकर्मी लगातार यातायात को सुचारु कराने में जुटे रहे, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि परीक्षा जैसे बड़े आयोजनों के दौरान बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि शहरवासियों और परीक्षार्थियों को इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

rexpress 