रायबरेली सई नदी में गिर रहे गंदे पानी को रोकने के लिए उमड़ा जनआक्रोश, प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर पहुंचकर उठाई मांग

रायबरेली सई नदी में गिर रहे गंदे पानी को रोकने के लिए उमड़ा जनआक्रोश, प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर पहुंचकर उठाई मांग

-:विज्ञापन:-

बछरावां रायबरेली-ऐतिहासिक भवरेश्वर मंदिर के पास बहने वाली पवित्र सई नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए स्थानीय नेताओं और समाजसेवियों का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा। नदी में गिर रहे नाले के गंदे पानी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। मौके पर मौजूद जनता और प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से इस दूषित पानी को तत्काल रोकने की पुरजोर मांग की है। मौके पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सई नदी की दुर्दशा का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से  हरिओम चतुर्वेदी (प्रत्याशी, जिला पंचायत बछरावां तृतीय) सुनील बाबा (मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष) सचिन रावत (युवा नेता) मनीष वर्मा (समाजसेवी) एवं जनता ने की तत्काल रोक लगाने की मांग की है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नाले के जरिए आ रहा गंदा और केमिकल युक्त पानी सीधे सई नदी के पवित्र जल में मिल रहा है। इससे नदी का पानी काला और बदबूदार हो चुका है। मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने एक स्वर में कहा कि इस गंदे पानी को तुरंत रोका जाए, क्योंकि इससे भवरेश्वर मंदिर आने वाले भक्तों की आस्था को ठेस पहुंच रही है और महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।आगे की कार्रवाई और रणनीति प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जनता को आश्वासन दिया कि इस गंभीर समस्या को लेकर वे चुप नहीं बैठेंगे। नदी में गिर रहे इस प्रदूषित नाले को बंद कराने के लिए जल्द ही संबंधित अधिकारियों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि प्रशासन ने इस पर तुरंत कड़ा संदम नहीं उठाया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।