रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों पुरानी लाश मिलने के मामले में सूत्रों के हवाले से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सनसनीखेज जाने क्या,,,

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों पुरानी लाश मिलने के मामले में सूत्रों के हवाले से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सनसनीखेज जाने क्या,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-घर के अन्दर संदिग्ध परिस्थितियों में कई दिन पुरानी लाश मिलने के मामले में सूत्रों के हवाले से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 
         दरअसल दो दिन पूर्व शुक्रवार को नगर से जुड़े गांव पूरे अमिलिहा मजरे ऊंचाहार देहात गाँव का है। गांव के रहने वाले विवेक कुमार एनटीपीसी गेट के पास ई रिक्शा वाहन की मरम्मत का कार्य करता है। मां व उसका भाई बबलू भी वहीं निवास करता है। बताते हैं कि तीन दिनों के बाद शुक्रवार को विवेक की मां मीना पाण्डेय घर लौटी तो अन्दर दुर्गंध आ रही थी न किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए दरवाजा खोला तो वहां का दृश्य देखकर दंग रह गई। कमरे उसके बेटे विवेक का फंदे से शव लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सूत्रों के मुताबिक अब इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग के साथ ही मृतक के शरीर में चोट के निशान हैं। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस असहज महसूस कर रही है। पुलिस महकमा असमंजस की स्थिति में है। 
 वहीं दबी जुबान गांव के लोगों का कहना है विवेक की मौत गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां के आशनाई के चलते हुई है।