रायबरेली-जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र मंचितपुर तथा सिधौना का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध शैक्षणिक एवं बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, स्वच्छता, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने केंद्रों पर साफ-सफाई, बच्चों के अनुकूल वातावरण तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर पोषण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा एवं पोषण से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी की जाए।
इस अवसर पर तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी अमावा रत्नाकर त्रिपाठी, सहित संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहें।

rexpress 