रायबरेली-“न्यायालय आपके द्वार” — डी.डी.सी. चकबंदी ने ग्राम हाजीपुर में की कुल 26 चक निगरानियो की सुनवाई

रायबरेली-“न्यायालय आपके द्वार” — डी.डी.सी. चकबंदी ने ग्राम हाजीपुर में की कुल 26 चक निगरानियो की सुनवाई

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली- रायबरेली में चकबंदी कार्यवाही को यथाशीघ्र पूर्ण करने तथा किसानों को बार-बार जिला मुख्यालय के चक्कर से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से *“न्यायालय आपके द्वार”* की अवधारणा के तहत एक सराहनीय पहल की गई।

*उप संचालक चकबंदी (डी.डी.सी.), रायबरेली  विशाल कुमार यादव* द्वारा *तहसील सदर के ग्राम हाजीपुर* में ही कैम्प लगाकर कुल *26 चक निगरानी* वादों की सुनवाई की गई।

इससे पूर्व न्यायालय में बार-बार वकीलों के प्रस्ताव के कारण चक निगरानी की सुनवाई प्रभावित होती थी, जिससे वादों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब हो रहा था। चूंकि इस गाँव में चकबंदी कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण की जानी है, इसलिए गांव में ही सुनवाई किया जाना उचित समझा गया।

गांव में सुनवाई के दौरान *किसानों / निगरानीकर्ताओं ने अपनी बात स्वयं पीठासीन अधिकारी / डी.डी.सी. के समक्ष रखी।*पीठासीन अधिकारी* ने सभी पक्षों को धैर्यपूर्वक सुना, मौके पर ही तथ्यों को समझा और नियमानुसार निर्णय लिया।

इस पहल से किसानों को कई बड़े लाभ हुए —
रायबरेली बार-बार आना नहीं पड़ेगा।  समय और पैसे दोनों की बचत। गांव में ही सुनवाई होने से तारीख पर तारीख का झंझट खत्म।पूरी सुनवाई गांव वालों के सामने, खुले में हुई।किसान अपनी समस्या अपनी भाषा में सीधे अधिकारी को बता सके।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।जिला प्रशासन का प्रयास है कि इसी मॉडल पर अन्य गांवों में भी चकबंदी से संबंधित लंबित वादों की सुनवाई गांव में ही कराकर चकबंदी कार्यवाही को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।