रायबरेली-महुआ का हरा पेड़ कटवाने का आरोप,,,

रायबरेली-महुआ का हरा पेड़ कटवाने का आरोप,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-कस्बा के अकोढ़िया रोड निवासी युवक ने खेत में खड़ा हरा महुआ का कटवा डालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
      उक्त निवासी अंबिकेश चंद्र पांडेय का कहना है कि उसका खेत छतौना मरियानी गांव के पास स्थित है। जिसमें एक महुआ का हरा पेड़ था। जिसे गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा लकड़ी के ठेकेदार से बेंच सोमवार को कटवा डाला। ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार को जब वह गांव पहुंचा तो पेड़ कट चुका था। और उसकी लकड़ी मौके पर पड़ी थी। किसान ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।  इसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।