बारिश के दौरान अचानक जमीन धंसने से बनी एक रहस्यमयी सुरंग, बनी चर्चा का विषय
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
हरचंदपुर रायबरेली- थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक और प्राचीन टीले के लिए प्रसिद्ध ओई गांव में बारिश के दौरान अचानक जमीन धंसने से एक रहस्यमयी सुरंग बन गई है। पूरा मामला स्थानीय गाँव निवासी गुरुदेई पत्नी स्वर्गीय रामदेव के खेत का है, जहाँ खेत के ऊपर लगभग 1 मीटर का छेद दिख रहा है, जबकि अंदर कई मीटर गहरी और करीब 10 मीटर चौड़ी गुफा जैसी सुरंग बन गई है। वही प्राचीन टीले पर बनी इस सुरंग को देखने के लिए ग्रामीणों का भारी जमावड़ा लग गया। सुरंग का जायजा लेने पर ग्रामीणों ने दावा किया है कि अंदर ईंटों की प्राचीन दीवारें साफ दिखाई दे रही हैं, जिससे यह मामला और भी रहस्यमयी हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम महराजगंज चंद्रप्रकाश गौतम और क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा और निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जगह की खुदाई करवाकर आगे की कार्यवाही करने की बात कही है। फिलहाल जमीन अंदर से खोखली होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से आसपास सतर्कता बरती जा रही है।

rexpress 