रायबरेली-रात के अंधेरे में उसके ममेरे भाई ने लोहे के कड़े से मारकर किया घायल,,,

रायबरेली-रात के अंधेरे में उसके ममेरे भाई ने लोहे के कड़े से मारकर किया घायल,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- दोस्तों के साथ घर लौटी रहे एक युवक को रात के अंधेरे में उसके ममेरे भाई ने लोहे के कड़े से मारकर घायल कर दिया। युवक ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। 
        कोतवाली क्षेत्र के त्रिभुवन नगर मजरे अरखा गांव निवासी अंकित मौर्या मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ क्षेत्र के जमुनापुर गया था। वह रात करीब नौ बजे दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। तभी रास्ते में सवैया धनी रेलवे क्रॉसिंग के पास अंकित का ममेरा भाई व उसका एक सजातीय साथी वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। अंकित कुछ समझ पाता इससे पहले उसने अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े से सिर पर मारकर घायल घायल कर दिया। अंकित को लहूलुहान देखकर उसके साथियों ने बीच बचाव किया घायल अवस्था में ही अंकित को कोतवाली लेकर पहुंचे। रात करीब 11 बजे कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कार्रवाई की माँग की है। 
बुधवार को जानकारी देते हुए कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।