रायबरेली-चलती बाइक में लगी आग, महिला ने कूदकर बचाई जान

रायबरेली-चलती बाइक में लगी आग, महिला ने कूदकर बचाई जान

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूवा गांव के पास गुरुवार की दोपहर तकरीबन 2:00 बजे के आसपास चलती बाइक में आग लग जाने से बाइक पर बैठी महिला ने कूदकर अपनी जान बचाई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दम्पति संतोष कुमार पुत्र बृजलाल उम्र 45 वर्ष अपनी पत्नी संगीता उम्र 38 वर्ष निवासीगण खंधारीपुर थाना ऊंचाहार अपनी बाइक से गुरुवार की दोपहर उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए लखनऊ जा रहे थे, जैसे ही वह चुरुवा गांव के निकट पहुंचे, तभी उनकी बाइक के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग लगने की जानकारी बाइक के पीछे से आ रहे एक कार सवार के द्वारा उन्हें दी गई, जैसे ही महिला को आग लगने की जानकारी हुई वह बाइक से हाईवे मार्ग पर कूद गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं आसपास मौजूद लोगों एवं राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक में लगी आग को किसी तरह बुझाया और घायल अवस्था में दोनों बाइक सवार पति पत्नी को एनएचएआई की एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात संगीता की हालत को गंभीर देते हुए उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है।