रायबरेली-भदोखर थाने में नही मिला न्याय तो पीड़िता ने SP की चौखट पर पहुँचकर लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली-भदोखर थाने में नही मिला न्याय तो पीड़िता ने SP की चौखट पर पहुँचकर लगाई न्याय की गुहार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली – दबंगों को नहीं रहा पुलिस का भय, महिलाओं पर टूटा कहर

रायबरेली जिले में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब पुलिस का भी कोई डर नहीं रह गया है। महिला सशक्तिकरण के तमाम दावों को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने एक बार फिर महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।
मामला भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे जालिम सिंह मजरे बेला भेला गांव का है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने महिलाओं को निशाना बनाया। आरोप है कि दबंगों ने खेल में इस्तेमाल होने वाले बैट से महिला को जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पीड़िता का आरोप है कि दबंग इससे पहले भी कई बार मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन हर बार पुलिस की ढिलाई के चलते उनके हौसले और बढ़ते गए। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन थानेदार द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई, जिससे आहत होकर पीड़िता को न्याय के लिए भटकना पड़ा।
थाने से निराश होकर पीड़िता ने अंततः पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब महिलाएं थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक न्याय की गुहार लगाने को मजबूर हों, तो महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर कैसे भरोसा किया जाए?
फिलहाल पीड़िता को एसपी से न्याय की उम्मीद है, वहीं पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।