रायबरेली-गंगा एक्सप्रेस-वे हादसे में गैर इरादतन हत्या का आरोपी कार चालक विकास मिश्रा गिरफ्तार

रायबरेली-गंगा एक्सप्रेस-वे हादसे में गैर इरादतन हत्या का आरोपी कार चालक विकास मिश्रा गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

चार लड़कियों की दर्दनाक मौत के मामले में जगतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायबरेली-निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार किशोरियों की मौत के मामले में थाना जगतपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कोडर मजरे चूली निवासी रामरतन यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 8 फरवरी को उनकी पुत्री रश्मि यादव गांव की अन्य लड़कियों के साथ एक्सप्रेस-वे किनारे स्थित मंदिर पर आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति और लापरवाही से आ रही टियागो कार ने लड़कियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी डलमऊ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। इसी क्रम में सोमवार को थाना जगतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास मिश्रा पुत्र संतोष कुमार मिश्रा निवासी नया बाजार भरवारी, थाना कोखराज, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जहां से उसे जेल भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय मलिक तथा हेड कांस्टेबल दीपक शामिल रहे।