रायबरेली-लगातार पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी के सब्र का आखिरकार टूटा बाँध

रायबरेली-लगातार पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी के सब्र का आखिरकार टूटा बाँध

-:विज्ञापन:-





पति के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर दर्ज कराई शिकायत

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरुवा गांव में विवाह के उपरांत से अपने पति की प्रताड़ना से परेशान एक महिला के सब्र का बांध आखिरकार सोमवार को टूट गया। जब उसने स्थानीय थाने में अपने पति के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला रिया पत्नी संतराम निवासी चुरूवा ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका विवाह स्थानीय गांव निवासी संतराम उपरोक्त से 6 से 7 वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के उपरांत से वह लगातार पीड़िता को प्रताड़ित कर रहा था और तलाक लेने की बातें भी कह रहा था, पीड़िता और उसकी तीन बच्चियां भी हैं। साथ ही साथ उसके द्वारा यह भी बताया गया कि सोमवार की सुबह उसके पति के द्वारा फिर से उससे तलाक लेने की बात कही गई तो उसने कहा कि मुझे ₹500000 दे दो, आखिर मै इन तीन बच्चों का पालन पोषण कैसे करूंगी। उसके पश्चात उसका पति क्रोधित हो गया और उसने लाठी से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल उसके द्वारा घटना की सूचना अपने मायके पक्ष के लोगों को दी गई। सूचना पर पहुंचे उसके मायके पक्ष के लोगों ने उसे स्थानीय थाने पहुंचाया। जहां तहरीर देकर उसने शिकायत दर्ज कराई है। वही स्थानीय पुलिस के द्वारा घायल पीड़िता का इलाज व मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में कराया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है, आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।