रायबरेली-भट्टे में काम करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

रायबरेली-भट्टे में काम करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

-:विज्ञापन:-



युवक की आकस्मिक मौत पर परिजनों ने जताई किसी अनहोनी की आशंका 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है, मंगलवार रात्रि 9:00 बजे पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विदित हो कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत भवानी खेड़ा मजरे पश्चिम गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब पंजाब प्रांत के भट्टे में काम करने गए युवक का शव मृत अवस्था में उसके घर पहुंचा और परिजनों ने युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशानों को देखा। जानकारी प्राप्त हुई है, कि विगत दिसंबर माह में करन पुत्र जंगली उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम भवानी खेड़ा मजरे पश्चिम गांव, थाना क्षेत्र खीरो जनपद रायबरेली के निवासी एक ठेकेदार धीरज के साथ पंजाब प्रांत में एक भट्टे के काम करने के सिलसिले में गया हुआ था। 9 फरवरी को देर शाम ठेकेदार धीरज के द्वारा मृतक युवक के परिजनों को युवक की आकस्मिक मौत की सूचना दी गई। और बताया गया कि युवक का शव लेकर घर के लिए निकल चुके हैं। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और जब 10 फरवरी मंगलवार देर शाम मृतक युवक का शव उसके घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। परिजनों शव की हालत देखकर हैरान रह गए और ग्रामीणों में चर्चा का विषय बन गया। मृतक शरीर में गंभीर चोटों के निशान देखे गए, जिसके चलते परिजनों को युवक के साथ किसी अनहोनी के होने की आशंका जताई गई है। इसके संबंध में परिजनों द्वारा स्थानीय थाना बछरावां में प्रार्थना पत्र के माध्यम से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया है, परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।