उद्यान मंत्री ने राष्ट्रपिता और शास्त्री जी की विचारधारा को अपनाने का दिया संदेश

उद्यान मंत्री ने राष्ट्रपिता और शास्त्री जी की विचारधारा को अपनाने का दिया संदेश
उद्यान मंत्री ने राष्ट्रपिता और शास्त्री जी की विचारधारा को अपनाने का दिया संदेश

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-उद्यान मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर जिला पंचायत सभागार में उनके चित्रों पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
उद्यान मंत्री ने सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता  की सत्य और अहिंसा की विचारधारा से ही प्रभावित होकर विश्व के कई देशों ने आजादी पाई है। आज भी राष्ट्रपिता की प्रासंगिकता बनी हुई है। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उनके जय जवान जय किसान के नारे से ही भारत आत्मनिर्भर बन सका।


इसके उपरांत उद्यान मंत्री सुपरमार्केट स्थित गांधी खादी भण्डार गए ,जहां उन्होंने राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने  स्वदेशी अपनाने और चरखा चला कर विदेशी कपड़ो का बहिष्कार आंदोलन चलाकर हमें आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। हमें उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए। आज देश में स्वच्छता आंदोलन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ही देन है। उनका कहना था कि भारत गांवो में बसता है। वर्तमान भारत सरकार इसी विचारधारा से प्रभावित होकर आदर्श गांव की संकल्पना को साकार करने का प्रयास कर रही है।