रायबरेली:कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा,सरकार पर जमकर बरसे नेता ,,,,

रायबरेली:कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा,सरकार पर जमकर बरसे नेता ,,,,

-:विज्ञापन:-






   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली। आज प्रदेश काँग्रेस नेतृत्व के आव्हान पर ऊंचाहार विधानसभा के चण्डरई चौराहे से ऊंचाहार तक मनरेगा बचाव अभियान के तहत एक यात्रा निकाली गयी।यह यात्रा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह के नेतृत्व में बाबूगंज,सेमरी,मनिपुर भटेहरी,सवैया होते हुए ऊंचाहार में समाप्त हुई।यात्रा को संबोधित करते प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए यह यात्रा आज पूरे प्रदेश भर में निकाली जा रही है इस यात्रा का यह उद्देश्य है कि मनरेगा योजना को बचाने के लिए आदरणीय जननायक राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करें और मनरेगा के लिए मजबूती से एक साथ खड़े हो,जिसको मोदी सरकार खत्म करने की कोशिश कर रही है।आज भारत देश को अमेरिका के द्वारा अपमानित करवाने का काम मोदी सरकार कर रही है।मोदी सरकार को महात्मा गांधी के नाम से चिढ़ है,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को मोदी सरकार खत्म करने का प्रयास कर रही है श्री सिंह ने कहा कि हम कांग्रेसजन मनरेगा को बचाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे।विधानसभा प्रभारी प्रमेन्द्र पाल सिंह ने कहा हम सबको पूरी ताकत से मनरेगा की लड़ाई लड़नी है,यह लड़ाई आम जनमानस के सहयोग से ही जीतेंगे!राहुल गाँधी जी के हांथों को मजबूत करने के लिए आप सबको आगे आना होगा!इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी प्रमेन्द्र पाल सिंह,जिला महासचिव शिवानंद मौर्या,ब्लाक अध्यक्ष केदार नाथ सिंह,अनिरुद्ध दीक्षित,ज्योति पासी,मोहम्मद हारून,जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह,मोहम्मद फारुकी,अनुज सिंह,छत्रपाल यादव,उर्मिला लोधी,शाजु नकवी,रामदत्त पांडेय,रेखा विश्वकर्म,तारा देवी,गुड़िया,के वी सिंह,रावेन्द्र सिंह,महावीर प्रसाद,गोलू अग्रहरि,अजय मौर्य,विनोद मौर्या,मोहम्मद शानू,मोहम्मद अयाज,शैलेन्द्र त्यागी,संतोष त्रिवेदी,सुनील पाल,सुरेश पटेल,रवि सिंह,राजा तिवारी,हनुमान वर्मा,प्रधान मोवीन अंसारी,गणेश प्रताप सिंह,संतोष बाजपेई आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।