Raibareli-अधर में लटकी सीसी रोड़,गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर*

Raibareli-अधर में लटकी सीसी रोड़,गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर*
Raibareli-अधर में लटकी सीसी रोड़,गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*गेगासों से मलकेगांव जाने वाली सीसी रोड़ का कार्य पूरा न होने पर गजियापुर के ग्रामीणों में भारी आक्रोश*

*ग्रामीणों ने की जिलाधिकारी से निर्माण कार्य अविलंब पूरा कराये जाने की मांग*


सरेनी-रायबरेली-विकासखंड सरेनी के अंतर्गत गेगासों से मलकेगांव जाने वाले संपर्क मार्ग स्थित गजियापुर गांव के पास बन रही सीसी रोड में लंबी चौड़ी नाली खोद कर डाल दी गई है,जिससे राहगीरों को आने-जाने में खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है!कई बार बाइक सवार निकलने के चक्कर में गिरकर चोटिल हो चुके हैं बावजूद जिम्मेदार कुंभकर्णीय नींद में सोये हुये हैं!बरसात का पानी भर जाने से खेलते-खेलते कई बार बच्चे उन गड्ढों में जा गिरे,जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है! ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अधर में लटके सीसी रोड़ का निर्माण कार्य अविलंब पूरा करा दिया जाए,जिससे राहगीरों व ग्रामीणों को समस्याओं से निजात मिल सके!ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कार्य करवा रहे सुपरवाइजर से देर से कार्य पूरा होने का कारण पूछा जाता है तो अभद्रता से बात करते हैं!वहीं ग्रामीणों की मानें तो उक्त रोड़ का कार्य तिवारी कंस्ट्रक्शन कंपनी गोरखपुर के पास है!