रायबरेली-सोलह सिंगार कर किया चांद और पिया का दीदार , अखंड सुहाग का मांगा वर

रायबरेली-सोलह सिंगार कर किया चांद और पिया का दीदार , अखंड सुहाग का मांगा वर

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली -पति की दीर्घायु के लिए रविवार को सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। देर शाम चंद्रोदय होने से पहले ही घरों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। चंद्रमा के निकलने पर व्रत रही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार करने छलनी में दीपक रखकर अपने सुहाग व चांद का दीदार किया। पति के हाथों जलपान ग्रहण कर व्रत का पारण किया। 
      महिलाओं के इस व्रत में परिजनों ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की। करवा चौथ व्रत को लेकर बाजारों में पिछले कई दिनों से जहां चहल पहल थी, वहीं गुरूवार को भी खरीददारी के लिए भीड़ पहुंची। सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ व्रत रखकर अपने पति के दीर्घायु की कामना की। व्रत को लेकर जहां महिलाएं उत्साहित थीं, वहीं परिजनों में भी उल्लास का माहौल था। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लम्बी उम्र की दुआ मांगी। शाम होने के साथ ही एक बार फिर घरों में पूजन अर्चन की तैयारी शुरू हो गई। चंद्रमा निकलने का इंतजार शुरू हो गया। चंद्रमा निकलने से पहले महिलाओं ने विधिविधान से पूजा अर्चना की। साथ ही चंद्रमा निकलने पर अर्घ्य दिया। महिलाओं ने छलनी में दीपक रखकर पति का दीदार करने के साथ ही चंद्रमा का दीदार किया। इसके बाद पति के हाथों से जलपान ग्रहण कर व्रत का पारण किया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक की महिलाओं में करवाचौथ व्रत को लेकर खासा उल्लास दिखा।