रायबरेली-ब्रेकर पर बाइक हुई अनियंत्रित, महिला घायल

रायबरेली-ब्रेकर पर बाइक हुई अनियंत्रित, महिला घायल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत थुलेडी पहनासा मार्ग पर थुलेडी गांव के निकट बछरावां से अपने घर जा रही एक बाइक सवार महिला तब दुर्घटना का शिकार हो गई, जब ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो जाने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी घायल महिला प्रेमावती पत्नी बिदेश कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी बाबूखेड़ा शुक्रवार की शाम तकरीबन 4:00 बजे के आसपास बछरावां से बाइक पर सवार होकर अपने गांव बाबूखेड़ा जा रही थी, जैसे ही वह उक्त मार्ग पर थुलेडी गांव से थोड़ा सा आगे बढ़ी, तभी ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण वह सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा गंभीर स्थिति में उसका इलाज किया गया है। फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई गई है।