रायबरेली खंड शिक्षाधिकारी के साथ मारपीट की घटना में संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली खंड शिक्षाधिकारी के साथ मारपीट की घटना में संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- दिनांक 30 जून 2026 को थाना बछरावां क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम गांव के पास खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड खीरो मुकेश कुमार अपने सहायक अध्यापक राजेश कुमार के साथ बोलोरो वाहन संख्या यूपी 33 एएम 0665 से जा रहे थे। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन से आए 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका वाहन जबरन रोक लिया गया तथा जान से मारने की नीयत से लाठी डंडों से हमला कर दोनों लोगों को घायल कर दिया गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जिस संबंध में वादी मुकेश कुमार उपरोक्त द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बछरावां पर मुकदमा अपराध संख्या 242/2026 धारा 109(1)/126(2)/324 (4)/352 बीएनएस बनाम कार सवार चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 2 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र से थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित प्रकाश में आए अभियुक्त सुशील कुमार यादव पुत्र रामसुघर निवासी भगवान बक्स खेड़ा मजरे देवपुर थाना खीरो जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 61 (2) की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक जितेश सिंह, आरक्षी अंकित राठौर, रिक्रूट आरक्षी रंजीत कुमार की महती भूमिका रही।