रायबरेली-एफआईआर न होगी कोई प्रभावी कार्यवाही, जुर्माना जमा करो और धड़ल्ले से करो कटान,,,

रायबरेली-एफआईआर न होगी कोई प्रभावी कार्यवाही, जुर्माना जमा करो और धड़ल्ले से करो कटान,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली- न होगी एफआईआर न होगी कोई प्रभावी कार्यवाही। जुर्माना जमा करो और धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटान करो। क्योंकि मैं हूं वन दरोगा और ऊंचाहार पुलिस। यह लाईन वन दरोगा और ऊंचाहार पुलिस पर सटीक बैठती है। क्षेत्र में अधिकांश ठेकेदारों द्वारा पेड़ों को काटकर धरासायी करा दिया जाता है और जुर्माने के रूप में दस पांच हज़ार भर के लकड़ियां मनमाफिक दामों में बेंच दो। वन विभाग व पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही न करने से आए दिन हरे पेड़ों की कटान की जा रही है। बे खौफ प्रॉपर्टी डीलरों ने बिना परमीशन बिजली विभाग के लाईन मैन के साथ मिलकर विशाल हरे नीम के पेड़ को  काटकर धरासायी कर दिया। मामले ज़िम्मेदार कार्यवाही की बात कर रहे हैं।
       क्षेत्र के पूरे चौहान मजरे ऊंचाहार देहात में एक व्यवसाई द्वारा भूमि का भूखण्ड बनाकर उससे व्यवसाय किया जा रहा है। इस भूमि के हिस्से पर नीम का विशाल और हरा भरा ऑक्सीजन देने वाला पेड़ खड़ा था। जिसे व्यवसायी द्वारा बुधवार की रात बिजली लाईन का बहाना बनाते हुए एक लाईन मैन की मदद से मजदूरों द्वारा उसे कटवा कर धरासाई करवा दिया गया और लकड़ियां बेंच दी गईं। ज्यादातर पेड़ों की कटान माफिया हरे पेडों की कटान करके जुर्माना के नाम पर दस पांच हज़ार रूपए भर के फारिग हो लेते हैं और वन विभाग के कर्मियों की भी खाना पूर्ति हो जाती है। अधिकांश लकड़कटे यही ढर्रा अपना रहे हैं। यही हाल पुलिस का भी है। 
मामले में वन दरोगा दिनेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि पूरे चौहान मजरे ऊंचाहार देहात में नीम के पेड़ काटने की जानकारी मिली है। मामले में जुर्माना जमा कराया गया है।