रायबरेली-युवक की हत्या से पूरे गांव में फैला मातम

रायबरेली-युवक की हत्या से पूरे गांव में फैला मातम

-:विज्ञापन:-



रिपोर्टर-    मदन दीक्षित 

चंदापुर-रायबरेली: थाना क्षेत्र के बाकी गांव का रहने वाला एक 40 वर्षीय व्यक्ति नई दिल्ली स्थित एक फार्म हाउस में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था, जिसकी हत्या कर दी गई। आरोप हैं कि, 3 अगस्त की रात्रि लगभग 11:00 प्रॉपर्टी डीलर से गेट बंद करने को लेकर विवाद हो गया था, कुछ देर तो दोनों के बीच कहासुनी होती रही, किंतु रात 12:00 बजे के आसपास बात इतनी बढ़ गई की प्रॉपर्टी डीलर ने सिक्योरिटी गार्ड पर अपनी पिस्तौल तान दी, और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मामला दिल्ली पुलिस के संज्ञान में दिया गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, दिल्ली पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है। 
    आपको बता दें कि, यहां रायबरेली जिले के थाना चंदापुर क्षेत्र के बांकी मजरे डोमापुर गांव का रहने वाला संतलाल (40) पुत्र सतगुरु नई दिल्ली के डेरा गांव स्थित गिरिराज फार्म हाउस पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। आरोप है कि, फतेहपुरी में उसकी हत्या कर दी गई। बताते हैं कि, 3 अगस्त 2025 की रात्रि लगभग 11:00 बजे गेट बंद करने की बात को लेकर सिक्योरिटी गार्ड और प्रॉपर्टी डीलर के बीच विवाद हो गया, और 12:00 बजे बात इतनी बढ़ गई की प्रॉपर्टी डीलर पीयूष यादव ने संतलाल को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, आसपास के लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची दिल्ली पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया था, इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया था, परिजनों की तहरीर पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है आगे की कार्यवाही की जा रही है। 
     परिजन से मालूम हुआ है कि, मृतक संतलाल की दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर से गेट बंद करने को लेकर मामूली कहा सुनी हो गई थी, और इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर आग बबूला हो गया। उसने गेटमैन को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
    पोस्टमार्टम के बाद आज बुधवार को अधेड़ मृतक सिक्योरिटी गार्ड का शव उसके गृह जनपद रायबरेली के थाना चंदापुर के गांव बांकी मजरे डोमापुर लाया गया, जहां मृतक का शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया, और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, परिजन बदहवासी की हालत में है। ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से न्याय की मांग करी है।