रायबरेली: बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए श्री शिव शक्ति सेवा मण्डल का पहला जत्था हुआ रवाना

रायबरेली: बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए श्री शिव शक्ति सेवा मण्डल का पहला जत्था हुआ रवाना

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानन्द शुक्ला


रायबरेली: बाबा अमरनाथ बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए रायबरेली से श्रद्धालुओं का पहला जत्था मंगलवार को उत्साह और भक्ति के माहौल में रवाना हुआ। शहर के चन्दापुर कोठी स्थित श्री जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर से यात्रा का शुभारंभ किया गया।
श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
समाजसेवी सिद्धार्थ पटेल व अभिषेक चौधरी एडवोकेट ने यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं में बाबा अमरनाथ के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
बताया गया कि इस वर्ष बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी। रायबरेली से रवाना हुआ यह पहला जत्था निर्धारित मार्ग से जम्मू-कश्मीर पहुंचकर पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा।
श्रद्धालुओं ने देश में सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना करते हुए यात्रा का हुआ शुभारंभ जिसमें प्रमुख शैलेंद्र तिवारी,जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार, राजेश सिंह,केशवानंद शुक्ला, दिलीप चौधरी, स्वप्निल चौधरी,छोटेलाल, दीपक कुमार सहित जत्था रवाना हुआ।