रायबरेली- लालगंज फायर विभाग के कर्मचारी जितेंद्र यादव पर दबाव बनाकर सिलेंडर लेने का आरोप,ऑडियो ने कराई फजीहत,

रायबरेली- लालगंज फायर विभाग के कर्मचारी जितेंद्र यादव पर दबाव बनाकर सिलेंडर लेने का आरोप,ऑडियो ने कराई फजीहत,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-लालगंज फायर विभाग में तैनात कर्मचारी जितेंद्र यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन पर एक प्रतिष्ठित संस्थान के संचालक पर सिलेंडर खरीदने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में कथित तौर पर जितेंद्र यादव संचालक से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह उनसे ही सिलेंडर खरीदें, जबकि संचालक पहले से ही आवश्यक अग्निशमन सिलेंडर लगवा चुके हैं। ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लखनऊ में हाल ही में हुए हादसे के बाद जहां फायर विभाग को सुरक्षा मानकों की जांच पर ध्यान देना चाहिए, वहीं कुछ कर्मचारी कथित तौर पर इसका लाभ उठाकर निजी दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
वायरल ऑडियो के बावजूद विभागीय उच्च अधिकारी अब तक चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी या फिर मामला इसी तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
हालांकि जिस तरह से फायर विभाग का कर्मचारी ऑडियो में कह रहा है उससे साफ जाहिर होता है अब देखना होगा कोई कार्यवाही होती है या फिर ऐसे ही मनबढ़ हो जायेगे कमर्चारी ये आने वाला समय बतायेगा।।

आर एक्सप्रेस न्यूज़ इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है