सफाई कर्मचारियों के बीच बछरावां के मुख्य चौराहे पर हुए हंगामे व विवाद का वीडियो वायरल, पारिवारिक विवाद बताई जा रही वजह
रिपोर्ट - अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो - 7007782057
बछरावां , रायबरेली- पारिवारिक विवाद के मामले में सफाई कर्मियों का हाई वोल्टेज ड्रामा कस्बे चौराहे पर देखने को मिला। जिसका वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विदित हो कि रविवार सुबह तकरीबन 9:00 बजे के आसपास कस्बे के मुख्य चौराहे सफाई कर्मचारियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। वीडियो रविवार की सुबह का ही बताया जा रहा है। नगर पंचायत बछरावां में तैनात दो महिला सफाई कर्मचारियों के बीच हुए हंगामा व विवाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि वायरल वीडियो में हंगामा व विवाद करती हुई दिख रही दोनों महिला सफाई कर्मी नगर पंचायत बछरावा में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। साथ में एक पुरुष कर्मचारी भी महिला कर्मचारी के साथ गाली गलौज तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करता हुआ दिखाई दे रहा है। जिनके बीच पारिवारिक विवाद को लेकर पूर्व में कोई कहासुनी हुई थी। परंतु रविवार की सुबह इस कहासुनी को लेकर कस्बे के मुख्य चौराहे पर दोनो महिला सफाईकर्मी व सफाई कर्मी पुरुष के हंगामा व विवाद होता नजर आ रहा है। जिसका वीडियो किसी राहगीर के द्वारा अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वही वायरल वीडियो में कस्बे के मुख्य चौराहे पर मौजूद चौकी पर भी एक पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा है, लेकिन वह भी हंगामा मचाकर विवाद कर रही इन महिला सफाई कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही करता हुआ नजर नहीं आ रहा है। वहीं कुछ राहगीर बार-बार दोनों महिला कर्मचारियों वह कर्मचारी को वायरल वीडियो में समझाते हुए देखे जा सकते हैं। फिलहाल कस्बे के मुख्य चौराहे पर जिस तरह महिला सफाई कर्मचारियो के बीच हंगामा मचाकर विवाद की स्थिति उत्पन्न की, उसकी चर्चा जोर-जोर से शुरू हो गई है और लोग इन सफाई कर्मचारियो के अंदर कानून का भय समाप्त होने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।

rexpress 