रायबरेली-भाजपा नेता परुन यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के नेता परुन यादव को पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
नई जिम्मेदारी मिलने पर परुन यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
परुन यादव की नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता और राजनीतिक भूमिका के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला मंत्री बनाए जाने के बाद उनका राजनीतिक कद भी बढ़ा है। समर्थकों में इस नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
परुन यादव ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, समर्थकों को उम्मीद है कि वह संगठन को मजबूत बनाने और पिछड़ा वर्ग के लोगों के बीच पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

rexpress 