रायबरेली-इंस्टाग्राम पर प्यार, शादी का वादा और फिर धोखा! दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

रायबरेली-इंस्टाग्राम पर प्यार, शादी का वादा और फिर धोखा! दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

​​​​​​रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती के बाद युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मिलएरिया थाना पुलिस ने आरोपी बृजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, मिलएरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी मुलाकात बृजेन्द्र कुमार पुत्र राम कुमार निवासी ग्राम खोर, पोस्ट हरदासपुर से हुई थी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई।
आरोप है कि बृजेन्द्र ने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर कई महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर पीड़िता आरोपी के घर पहुंची, जहां आरोप है कि उसे घर से भगाने के साथ जान से मारने की कोशिश भी की गई।
मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर मिलएरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बृजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
मिलएरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।