रायबरेली: महिंद्रा एजेंसी में कार खरीदने को लेकर विवाद, मारपीट और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
कार खरीदने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, कर्मचारी की पिटाई के लिए गुर्गे बुलाने का आरोप
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली के पास महिंद्रा एजेंसी में कार खरीदने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के बाद कर्मचारी की पिटाई करने के लिए कुछ लोगों को बुलाया गया, जिसके बाद जमकर मारपीट हुई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरोप है कि मारपीट के दौरान दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और दोनों गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। इतना ही नहीं, घटना के दौरान हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
कार खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर मारपीट और फायरिंग के आरोपों तक कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की जांच और कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

rexpress 