रायबरेली-डलमऊ में आज सजेगी कवियों और शायरों की महफिल, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का होगा भव्य आयोजन

रायबरेली-डलमऊ में आज सजेगी कवियों और शायरों की महफिल, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का होगा भव्य आयोजन

-:विज्ञापन:-

 

 

सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ को समर्पित कार्यक्रम में देशभर के नामचीन कवि और शायर करेंगे शिरकत, शाम 7:30 बजे से ब्लॉक परिसर में गूंजेगी कविता और शायरी

 

 रायबरेली- साहित्य, कविता और शायरी के रसिकों के लिए डलमऊ में आज की शाम खास होने जा रही है। शंभू मुरसिया सेवा संस्थान डलमऊ-रायबरेली के तत्वावधान में शनिवार, 14 नवंबर 2026 को सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ को समर्पित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का भव्य आयोजन ब्लॉक परिसर डलमऊ में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7:30 बजे होगा।

आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन में देश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे कवि और शायर अपनी शानदार रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को हास्य, व्यंग्य, प्रेम, सामाजिक सरोकार और साहित्य की विविध विधाओं से रूबरू कराएंगे। कवियों और शायरों की प्रस्तुतियों से डलमऊ की शाम साहित्यिक रंगों में सराबोर होने की उम्मीद है।

देशभर के कवि-शायर बिखेरेंगे रचनाओं का जादू

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में डॉ. सुरेश नोएडा, विनोद श्रीवास्तव कानपुर, शोभनाथ फैजाबाद, रामशंकर वर्मा लखनऊ, नाज प्रतापगढ़ी रायबरेली, हसन रायबरेली, राम नारायण रमण डलमऊ-रायबरेली, जय चक्रवर्ती, सुधीर बेकस, रामाकांत, शमसुद्दीन अजहर, गोविन्द गजव, रामअवध उमराव तथा राघवेन्द्र सिंह ‘राघव’ सहित अन्य रचनाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

 

राजेंद्र यादव के संयोजन में होगा आयोजन

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र यादव हैं। संस्थान के अध्यक्ष शंभू मुरसिया तथा कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजन समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

आयोजन को सफल बनाने में जुटी समिति

आयोजन समिति में प्रकाश चंद्र यादव, शिवनाथ यादव, देवेंद्र यादव, विकास शर्मा, वेदराम, राजेश यादव, प्रभाकर श्रीवास्तव, अर्पित यादव, धर्मेंद्र यादव, रामबरन, आलोक यादव, शशिकेश यादव, संजय मोहन, महेश यादव, राजेश यादव, अमित यादव, अनुराग यादव, आशीष यादव, मो. आसिफ, आयुष यादव, जितेंद्र यादव, अभिनव यादव, प्रवीण यादव, विकास यादव, आनंद यादव, गोपाल यादव, राम अभिलाष यादव, राम शंकर यादव, सक्षम यादव, नीरज यादव, ऋषि साहू, मो. मेराज, आदित्य यादव एवं रजत यादव सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आयोजकों ने क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों, गणमान्य नागरिकों और आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कवियों एवं शायरों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।