रायबरेली पुलिस की किरकिरी करा रहे है जगतपुर प्रभारी थानाध्यक्ष अजय मालिक,"सुबह 8 बजे तक पुलिस रहती है निष्क्रिय
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
सुबह 8 बजे तक पुलिस निष्क्रिय रहती है…! सड़क हादसे की सूचना देने वाले से प्रभारी थानाध्यक्ष की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल
रायबरेली-जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की सूचना देने वाले व्यक्ति और प्रभारी थानाध्यक्ष के बीच हुई कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल ऑडियो में प्रभारी थानाध्यक्ष अजय मलिक के नाम से एक व्यक्ति कथित तौर पर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि "सुबह 8 बजे तक पुलिस निष्क्रिय रहती है।" हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि जगतपुर थाना परिसर के मुख्य गेट के पास एक कार और बस की टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी और आशंका जताई कि मौके पर विवाद या बवाल की स्थिति बन सकती है। आरोप है कि सूचना देने वाले को तत्काल पुलिस भेजने के बजाय प्रभारी थानाध्यक्ष ने कथित रूप से ऐसा जवाब दिया, जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल ऑडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि हादसे की सूचना मिलने के बावजूद समय पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती है तो इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है। वहीं, प्रभारी थानाध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं।
फिलहाल इस वायरल ऑडियो की रायबरेली एक्सप्रेस न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है। रायबरेली पुलिस की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नही आया है

rexpress 