रायबरेली-दिनदहाड़े खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक पर जानलेवा हमला, कार रोककर लाठी-डंडों से की बेरहमी से पिटाई
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और एक शिक्षक पर जानलेवा हमला किए जाने से हड़कंप मच गया। कार सवार बदमाशों ने पश्चिम गांव के पास बीईओ की कार को रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
जानकारी के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार अपनी कार से एक शिक्षक के साथ जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाड़ी के भीतर घुसकर भी लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे बीईओ और उनके साथ मौजूद शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों की सूचना पर दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही बछरावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा हमलावरों की तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

rexpress 