रायबरेली-नाबालिग किशोरी के विवाह की सूचना पर मचा हड़कंप, मंदिर समिति ने दिया प्रार्थना पत्र
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर सुदौली स्थित भंवरेश्वर मंदिर सेवा समिति को एक प्रार्थना पत्र देकर नाबालिग किशोरी का विवाह कराए जाने की आशंका जताई गई है।प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांव की एक किशोरी की उम्र लगभग 15 वर्ष है, जबकि उसका विवाह तय किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने पत्र में बताया कि किशोरी के पिता मजदूरी का कार्य करते हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कम उम्र में ही विवाह कराने की तैयारी की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर मंदिर समिति से हस्तक्षेप कर विवाह रुकवाने की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो किशोरी के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। शिकायत मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया दोनों परिवारों को समझाया गया। जिसके उपरांत दोनों पक्ष बालिग होने तक विवाह रोकने के लिए मान गये हैं।

rexpress 