रायबरेली-अवैध कब्जा गिराने गई टीम बैरंग वापस लौटी
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के बन्नांवा गांव में अवैध कब्जा करने की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची टीम के ऊपर आरोपियों ने हमला कर दिया।जान बचाकर टीम बैरंग वापस लौट गई। गांव में हुई वारदात से हड़कंप मच गया। मामला क्षेत्र के बन्नावां गांव से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है यहां पर ग्राम समाज की जगह पर गांव के ही कुछ दबंगों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रखा है। शिकायत पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने जब वहां पहुंचकर जांच करना शुरू किया इसी दौरान और दबंग साहब शरण यादव व उसके अन्य साथियों ने उक्त टीम पर हमला कर दिया। बताते हैं कि किसी तरह जान बचाकर टीम मौके से भाग निकली। आरोपियों द्वारा किए गए राजस्व टीम की हमले को लेकर पूरे गांव में चर्चा रही। इस बारे में उपजिलाधिकारी महाराजगंज चंद्रप्रकाश गौतम ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी, परंतु संख्या कम होने की वजह से टीम को वापस लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुलिस बल के साथ राजस्व टीम को मौके पर पहुंचकर उक्त अवैध निर्माण को ढहा दिया जाएगा।

rexpress 