ऊंचाहार:दबंगों के हौसले बुलंद: निमंत्रण से लौट रहे युवक के साथ जातिसूचक गाली-गलौज वा मारपीट,,,,?

ऊंचाहार:दबंगों के हौसले बुलंद: निमंत्रण से लौट रहे युवक के साथ जातिसूचक गाली-गलौज वा मारपीट,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


​ऊंचाहार, रायबरेली।कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में निमंत्रण से लौट रहे युवक और उसके दोस्त के साथ दबंगों द्वारा मारपीट और जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट इतनी गंभीर थी कि पीड़ित युवक मौके पर ही बेहोश हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर मजरे बघौली निवासी अंकुश पासी पुत्र जगदीश पासी बीते 8 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे अपने मित्र प्रेमराज के साथ ग्राम बटुवापुर मजरे कोड़री चित्रा में एक निमंत्रण समारोह से लौट रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि जब वह रास्ते में एक टेंट हाउस के पास रुके, तभी वहां मौजूद जितेंद्र यादव और उदयभान यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया।

- ​बेहोश होने तक पीटा

​तहरीर के मुताबिक, दबंगों ने अचानक जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दीं। जब अंकुश ने इसका विरोध किया, तो विपक्षियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके मित्र प्रेमराज को भी बेरहमी से पीटा गया। चोटें इतनी गंभीर थीं कि अंकुश मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
​दहशत में पीड़ित परिवार
​पीड़ित अंकुश कुमार ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और उनसे जान-माल का खतरा बना हुआ है।
​"मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। उचित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।