रायबरेली-पानी निकासी को लेकर दबंगों ने पिता पुत्री को मारपीट कर किया घायल

रायबरेली-पानी निकासी को लेकर दबंगों ने पिता पुत्री को मारपीट कर किया घायल

-:विज्ञापन:-

 


पीड़िता ने थाने में सुनवाई न होने पर क्षेत्राधिकारी से की शिकायत

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेहगो पश्चिम गांव के रहने वाली पीड़िता साधना पुत्री बरातीलाल ने क्षेत्राधिकारी महाराजगंज को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह 7:00 के आसपास पानी निकासी को लेकर विपक्षी राम आसरे पुत्र दसऊ, रामभजन पुत्र रामआसरे, श्रीकांति पुत्री राम भजन एवं सुरजीत पुत्र राम भजन व अवधरानी पत्नी राम भजन के द्वारा पीड़िता व उसके पिता को लात घुसो व लाठी डंडों से मारा पीटा गया। जिससे उनके शरीर में कई जगह अंदरुनी व बाहरी चोटे आई है। साथ ही साथ पीड़िता के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से यह भी बताया गया कि विपक्षियों ने उनके पिता को कुल्हाड़ी लेकर मारने की नीयत से दौड़ाया और वार कर दिया। विपक्षी निहायत सरहंग एवं दबंग किस्म के व्यक्ति हैं, जिससे पीड़िता, उसके भाई एवं उसके पिता की जान माल का खतरा उनसे बना हुआ है। पीड़िता की स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर उसके द्वारा क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार से शिकायत की गई। इसके पश्चात क्षेत्राधिकारी के द्वारा बछरावां थाना प्रभारी को उक्त प्रकरण में जांच एवं कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था। तद्उपरांत स्थानी थाने की पुलिस के द्वारा पीड़िता एवं उसके घायल पिता का इलाज व मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में कराया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर घायलो का इलाज व मेडिकल अस्पताल में कराया गया है, आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।