रायबरेली-जन समस्याओं को लेकर आयोजित की गई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। ब्लाक कांग्रेस कार्यालय बछरावा में एक आवश्यक बैठक का आयोजन ब्लाक अध्यक्ष अवधेश चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे वोटर लिस्ट संसोधन कार्य, जन समस्याओ को लेकर धरना प्रदर्शन पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता रमेश शुक्ला ने कहा कि आज जनता त्राहि त्राहि कर रही है, हर तरफ शोषण का बाजार गर्म हो रहा है, जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाकर मौजूदा सरकार अपने पूंजीपति साथियों का साथ दे रही है। पार्टी की जिम्मेदारी बनती है कि वह जनता की हितों को लेकर संघर्ष का रास्ता अख्तियार करें। ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी ने कहा की मौजूदा समय में जिस तरह रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऐसा रायबरेली के इतिहास में कभी नहीं रहा और मौजूदा केंद्र व प्रदेश की सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना कर वोट बटोरने का खेल खेल रही है। मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्र बाजपेई ने कहा की अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, गरीब जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। आजादी के बाद से लेकर आज तक इतना भ्रष्ट शासन प्रशासन जनता को देखने को नहीं मिला, मौजूदा मोदी और योगी सरकार को रायबरेली के माननीय सांसद व विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा नेहरू परिवार की आलोचना करने से ही फुर्सत नहीं मिल रही है। मौजूदा दोनों सरकारे आम जनमानस की कसौटी पर पूरी तरह फेल हो चुकी है। बेरोजगार नौजवान दर-दर की ठोकरे खा रहा है। कांग्रेस पार्टी इनके इस रवैया को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है। बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी मो. इलियास, रामखेलावन, साहब शरण पासी, सतगुरु देव लोधी अखिलेश शुक्ला, सीमा सिंह, संतोष पासवान, रमाकांत मिश्रा, राजेंद्र चौधरी, सतीश सिंह, नारेन्द सिंह, रामचंद्र पासी, दुर्गेश अवस्थी, सिद्धनाथ, सुरेश कुशवाहा,कमल किशोर, राजेश कनौजिया, सोनम, गीता, राजेश्वरी, सरला सहित सभी ब्लॉक कमेटी, सभी न्याय पंचायत व मण्डल अध्यक्ष गण मौजूद रहे l

rexpress 