रायबरेली में गूँजी भगवान चित्रगुप्त की महिमा, १०० गाड़ियों के काफिले के साथ हुआ भव्य स्वागत

रायबरेली में गूँजी भगवान चित्रगुप्त की महिमा, १०० गाड़ियों के काफिले के साथ हुआ भव्य स्वागत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली। शहर के अस्पताल चौराहा स्थित रिफर्म क्लब लॉन ‘ए’ में शनिवार से दो दिवसीय भगवान श्री चित्रगुप्त जी की दिव्य संगीतमय कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कायस्थ समाज द्वारा जनपद में पहली बार आयोजित इस ऐतिहासिक कथा को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।

महाराज जी की भव्य अगवानी
कथा के प्रथम दिन शनिवार को वृंदावन धाम से पधार रहे कथा व्यास डॉ. स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज (पीठाधीश्वर, श्री चित्रगुप्त पीठ) का भव्य स्वागत किया गया। चुरवा हनुमान मंदिर पर कायस्थ समाज के लोगों ने महाराज जी की अगवानी की। इस दौरान लगभग 100 गाड़ियों का विशाल काफिला उनके साथ चला, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय रहा। इसके पश्चात सायं 5:30 बजे से प्रभु की कथा का रसमय शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा का आनंद लिया।