रायबरेली-एडीएम की अध्यक्षता में स्व-गणना अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु आज जनपद रायबरेली के बचत भवन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अध्यक्ष रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, अध्यक्ष जिला कलेक्ट्रेट कर्मचारी संगठन, अध्यक्ष एवं महामंत्री सेंट्रल बार एसोसिएशन दीवानी परिषद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके पश्चात जिला जनगणना अधिकारी द्वारा जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह, मा0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह एवं अन्य मा0 न्यायाधीश को जनपद न्यायालय में स्व-गणना के बारे में जानकारी देते हुए सभी मा0 की स्व-गणना कराई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को जनगणना 2027 के अंतर्गत 7 मई से 21 मई तक चलने वाले स्व-गणना अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जनगणना ऑनलाइन कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनेगी। अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) ने उपस्थित अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने परिवार, सहयोगियों एवं आम जनमानस को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने जनगणना 2027 को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

rexpress 