रायबरेली: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, हरचंदपुर पुलिस ने भेजा जेल

रायबरेली: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, हरचंदपुर पुलिस ने भेजा जेल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली: हरचंदपुर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।