रायबरेली-छज्जा गिरने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, तरबूज बेच रहे युवक पर टूटा सीमेंट का मलबा
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-शहर कोतवाली क्षेत्र के कहारों का अड्डा इलाके में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जर्जर मकान का सीमेंट का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में नीचे बैठकर तरबूज बेच रहे दुकानदार मोहम्मद सलीम मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहम्मद सलीम रोज की तरह सड़क किनारे तरबूज बेच रहे थे। इसी दौरान ऊपर बने मकान का सीमेंट का छज्जा अचानक टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और मलबे में दबे सलीम को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों ने जर्जर भवनों की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

rexpress 