रायबरेली-गड्ढे में गई बाइक हुई अनियंत्रित, संतुलन बिगड़ने से गिरी महिला, हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावा महाराजगंज मार्ग पर हरदोई गांव के पास सड़क पर गड्ढा होने के कारण बाइक पर बैठी एक महिला बाइक अनियंत्रित होने पर संतुलन बिगड़ने से सड़क पर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला राजकुमारी पत्नी सुदर्शन उम्र 31 वर्ष निवासी सुल्तानपुर मजरे हरदोई थाना बछरावां, बाइक पर सवार होकर बछरावां की तरफ आ रही थी। जैसे ही वह हरदोई गांव के मुख्य चौराहे के निकट पहुंची, तभी सड़क मार्ग पर एक गहरा गड्ढा होने के कारण उसकी बाइक गड्ढे में जाकर अनियंत्रित हो गई और संतुलन बिगड़ने के कारण उक्त महिला सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 