रायबरेली-एक गांव में प्रेमी के धोखे व धमकी से आहत युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। प्रेमी के धोखे व धमकी से आहत प्रेमिका ने खौफनाख कदम उठाया है। उसके द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का किया प्रयास किया गया, गनीमत रही कि परिजनों ने समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया। विदित हो कि सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे के आसपास की घटना बताई जा रही है। जब युवती की अचानक हालत बिगड़ने लगी, परिजनों को जानकारी होते ही निजी वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है। प्रेम प्रसंग में कथित धोखे और प्रेमी द्वारा जान से मारने की धमकी देने से आहत एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार युवती का लंबे समय से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के भाई ने बताया कि हाल के दिनों में युवक उससे दूरी बनाने लगा था।और विवाह करने से भी इनकार कर दिया। रात्रि में फोन के माध्यम से युवती की युवक से बातचीत हुई और उसने जान से मारने की धमकी दे दी। इसी बात से आहत होकर युवती ने रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

rexpress 