रायबरेली-फॉर्मर रजिस्ट्री हेतु कार्ययोजना बनाकर लगाए जाएं विशेष कैंप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
शत-प्रतिशत किसानों की कराई जाए फॉर्मर रजिस्ट्री- उप जिलाधिकारी
रायबरेली-जिलाधिकारी श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका द्वारा एग्री स्टैक योजना के अंतर्गत किसानों की शत-प्रतिशत फॉर्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित किए जाने के निर्देशों के क्रम में तहसील सदर सभागार में उप जिलाधिकारी सदर श्री गौतम सिंह की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी खंड विकास अधिकारियों, तहसीलदार सदर श्रीमती आकृति श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार श्री शमीम अहमद, राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों तथा कृषि विभाग के संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
उप जिलाधिकारी सदर ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ग्राम स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि किसानों को योजना के प्रति जागरूक करने एवं पंजीकरण कार्य में तेजी लाने हेतु ग्राम प्रधानों एवं कोटेदारों का भी आवश्यक सहयोग लिया जाए। साथ ही सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शत-प्रतिशत किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

rexpress 